• June 7, 2025 10:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में पांच की गई जान, जाने घटना…

Sep 4, 2024

राजा- 9334160742 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में 24 घंटे के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा, उन्हें परिवार के हवाले कर दिया।
पावापुरी थाना अंतर्गत बकरा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान झारखंड राज्य रांची के नामकुम थाना क्षेत्र निवासी अशोक सिंह के 55 वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार के रूप में की गई।
इसी तरह नगरनौसा थाना क्षेत्र के बदल बिगहा गांव में बुधवार को तालाब में डूबकर किशोर की मौत हो गई। मृतक पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजकुमार चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार था। किशोर खेत में दादा को खाना पहुंचाने जा रहा था। उसी दौरान घटना हुई।
उधर, मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव में पैर फिसलने से तालाब में गिरी बालिका की डूबकर मौत हो गई। मृतका अनूज पासवान की 12 साल की बेटी रानी कुमारी है।
इसी तरह सोहसराय थाना अंतर्गत सोहडीह हनुमान मंदिर के समीप एनएच 20 पर मंगलवार की शाम बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक सलेमपुर निवासी 64 वर्षीय नंदू कुमार बिहारी हैं।
उधर, परवलपुर थाना क्षेत्र के तारा बिगहा गांव में करंट से किशोर की मौत हो गई। मृतक रामाश्रय पंडित का 17 वर्षीय पुत्र कल्लू कुमार है। किशोर शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। उसी दौरान पूर्व से गिरे तार के संपर्क में आकर हादसा हुआ।