• November 20, 2025 5:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कूल से अनाज चोरी करने वाला पांच बदमाश गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Sep 1, 2024

राज – 9334160742 

राजगीर थाना पुलिस ने पिलखी प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का चौबीस घंटे के अंदर खुलासा कर लिया। पुलिस पांच बदमाशों को पकड़ ली। उनकी निशानेदही पर इलाके की दो दुकानों से चोरी का सात बाेरी चावल बरामद हुआ। 30 अगस्त की रात बदमाशों ने खिड़की तोड़कर स्कूल से 400 किलोग्राम चावल और 20 किलोग्राम दाल की चोरी कर ली थी। प्रभारी शिक्षिका ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
गिरफ्तार बदमाशों ने में राजगीर के मुद्फ्फरपुर गांव निवासी रसरेस कुमार, प्रमोद कुमार उर्फ गूंगा, मुन्ना कुमार उर्फ मुन्नी, बसंत कुमार उर्फ बैला और राहुल कुमार उर्फ खेरू शामिल है। सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास है।

राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों ने उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया था। गुप्त सूचना पर टीम बदमाशों को गिरफ्तार की। फिर उनकी निशानेदही पर इलाके की दो दुकानों से चोरी का अनाज और खाली बोरी बरामद हुआ। छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार, नीरज कुमार, बबन चौधरी उपेंद्र राम समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।