• November 20, 2025 5:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जबरन जहर पिला परिवार फरार, तड़प-तड़पकर महिला तोड़ी दम…

ByReporter Pranay Raj

Aug 22, 2024

सूरज – 9334160742 

औगारी थाना क्षेत्र के पारिख गांव में मारपीट के बाद जबरन जहर पिलाकर महिला की हत्या किए जाने का मामला बुधवार की रात सामने आया। मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका रविश यादव की 26 वर्षीया पत्नी मोनिका देवी है।

खुदागंज थाना क्षेत्र के पिलखी गांव निवासी मृतका के भाई राजेश कुमार ने बताया कि 10 साल पहले बहन की शादी हुई थी। बहन दो बच्चों की मां थीं। पिछले कुछ महीने से पति व अन्य ससुराली परिवार बार-बार रुपए की मांग कर रहा था। कई बार उनकी मांग पूरी की गई। इस बार मोटी रकम की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर बहन को प्रताड़ित किया जाता था। बुधवार की शाम मारपीट कर बहन को जबरन जहर पिला, परिवार गांव से फरार हो गया। तड़प-तड़पकर बहन दम तोड़ दी। ग्रामीणों से मायके के परिवार को घटना की जानकारी मिली। वे लोग बहन के ससुराल पहुंचकर पुलिस को सूचना दिए।

हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।