• June 7, 2025 9:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेखौफ बदमाश: पति के सामने दुष्कर्म पीड़िता की गोलियों से छलनी कर हत्या, जाने वारदात…

Aug 20, 2024

राज – 9334160742 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के चंदकुरा गांव के पास हिलसा-पटना मार्ग पर बजरंगबली मंदिर व पेट्रोल पंप के बीच बेखौफ बदमाशों ने पति के सामने दुष्कर्म पीड़िता की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी। केस वापस नहीं लेने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। महिला पति का इलाज करा गांव लौट रही थीं। साथ मे बेटी भी थी। उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने महिला को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि, पति को बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया गया।

रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पति मौके से भागकर छिप गए। जिससे उनकी जान बची। मृतका करायपरसुराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीया महिला हैं। बदमाशों ने कनपटी, सीने और पेट में गोली मार उन्हें मौत के घाट उतारा। पति को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन माह पहले भी बदमाश ने सहयोगियों के साथ मिलकर केस उठाने के लिए परिवार को पीटा था। जिसकी प्राथमिकी महिला ने दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

पति ने बताया कि वह दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। पत्नी, बच्चों के साथ गांव में रहती थीं। मार्च 2021 में पत्नी शौच के लिए खेत गई थी तो बदमाश साहुल कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। केस दर्ज कराने के बाद पुलिस बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद बदमाश 8 मई को घर में घुसकर सुलह करने के लिए मारपीट किया। जिसकी प्राथमिकी पत्नी दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की थी। रात में वह पत्नी व बच्ची के साथ लौट रहे थे। उसी दौरान घात लगाए बदमाश ने गोलियों से छलनी कर पत्नी की हत्या कर दी। दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर घटना को अंजाम दिया गया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे उन्हें गोली मारकर महिला के हत्या की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। मृतका 2021 में दुष्कर्म का केस कराई थी। केस नहीं उठाने पर घटना को अंजाम देने का आरोप पति लगा रहे हैं। पति के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। एपएसएल टीम मौके से साक्ष्यों को एकत्र कर उसे जांच को ले गई।