• November 20, 2025 5:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्चा को बरामद कर पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Aug 18, 2024

राज – 9334160742 

बिहार थाना पुलिस ने खंदकपर धोबी गली से लापता हुए ढाई साल के बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए चोर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई से घबराकर महिला बच्चे को छोड़ने आई थी। उसी दौरान पकड़ी गई। बरामद सूर्यांशु संतोष कुमार का पुत्र है। पकड़ी गई महिला मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। बच्चा चोरी की मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है। चर्चा है कि बेचने के लिए महिला ने बच्चे की चोरी की थी। 13 अगस्त को बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर लौट रहा था। उसी दौरान लापता हो गया। अगले दिन परिजनों ने सेविका-सहायिका पर अपहरण का आरोप लगा हंगामा किया था।

डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला की तस्वीर कैद हो चुकी थी। बहला फुसलाकर वह बच्चे को अगवा कर ले गई। घटना के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई थी। पकड़े जाने के डर से महिला बच्चे को छोड़ने आई थी। उसी दौरान गिरफ्तार हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि गांव के लोग बच्चे के संबंध में काफी पूछताछ कर रहे थे। इस कारण वह उसे पहुंचाने आई थी। अंदेशा है कि मीडिया में खबर प्रकाशित होने पर ग्रामीण जागरूक हो गए थे। जिससे महिला को पकड़े जाने का भय सताने लगा। बच्चा चोरी किस मंशा से की गई। इसका खुलासा नहीं हो सका है। पूछताछ जारी है।