• November 20, 2025 6:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेहरमी से पीट व आंखें फोड़कर युवक की हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Aug 16, 2024

राज – 9334160742 

मानपुर थाना क्षेत्र के नवाजी बिगहा गांव में बेरहमी से पिटाई व आंखें फोड़कर युवक की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह गोड़धोवा नदी से शव बरामद हुआ। तब हत्याकांड का खुलासा हुआ। समीप में मृतक की जली बाइक भी मिली। जिसे बदमाशों ने जला दिया था। घटना का आरोप परिजन इलाके के सक्रिय साइबर फ्रॉड गिरोह पर लगा रहे हैं। पुलिस मुखबिरी के आरोप में युवक को मारा गया। मृतक नवाजी बिगहा निवासी अशोक यादव का 20 वर्षीय पुत्र गणेश राय उर्फ अमित है। पूर्व में दीपनगर थाना पुलिस लूट व छिनतई केस में मृतक को दो बार गिरफ्तार की थी।

मृतक की पत्नी रिया राज ने बताया कि एक युवक ने कॉल कर पति को कंचनपुर बुलाया। जहां आठ बाइकों पर सवार 16 बदमाश पति के साथ मारपीट करने लगा। ननद बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पति काे अगवा कर बदमाश अपने साथ लेकर चला गया। भाई कुंदन कुमार ने बताया कि इलाके के साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्यों ने भाई पर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगा देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। पिटाई के बाद चाबी से आंखें फोड़ी गई है। शरीर में भी चाबी गोदा गया।
वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक साइबर फ्रॉड गिरोह को ब्लैकमेल कर उनसे रुपया मांगता था। रुपया नहीं देने पर गिरोह की सूचना पुलिस को देता था। इसी कारण हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। 4 साल पहले युवक अपने ननिहाल नवाजी बिगहा में प्रेम विवाह किया था। पत्नी का भाई नहीं था। इस कारण वह ससुराल में बस गया था।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि जांच के बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा। मारपीट करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। दीपनगर थाना पुलिस लूट व छिनतई में गणेश को दो बार गिरफ्तार की थी। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।