• November 20, 2025 6:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छात्र हत्याकांड में चौकानें वाला खुलासा  , भाई ने ले ली जान ,जानें मामला ….

ByReporter Pranay Raj

Aug 13, 2024

राज – 9334160742 

बिन्द थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में शुक्रवार की सुबह नौवीं कक्षा के छात्र का शव मिला था। उसकी हत्या पीटकर और गला दबाकर की गयी थी। गले पर कलम से गोदने के भी निशान मिले थे। मृतक नौरंगा गांव निवासी रुपेश केवट का 16 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार था। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपितों में लोथू केवट का पुत्र रौशन कुमार व सुधीर राम का पुत्र कुंदन कुमार उर्फ चीकू शामिल है। रौशन दीपक का चचेरा भाई तो कुंदन उसका दोस्त था। भाई और दोस्त ने ही मिलकर उसकी हत्या की थी। दरअसल, रौशन ने तीन माह पहले ईएमआई पर मोबाइल लिया था। उसका किश्त भरने के लिए उसने दीपक के गले से सोने का लॉकेट लूटने की योजना बनायी थी। इसी दौरान उसकी हत्या की। भाई के घर से दीपक का सोने का लॉकेट तो दोस्त के घर से उसका मोबाइल बरामद किया गया।

नशे के आदी है दोनों आरोपित:
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित नशे के आदी है। ईएमआई नहीं भरने के कारण उसका मोबाइल बंद पड़ा था। इसी लिए उसने लॉकेट लूटने की योजना बनायी थी। गुरुवार की शाम दोनों ने शौच के बहाने दीपक को घर से बाहर बुलाया। दोनों नशे में थे। उन्होंने स्कूल के पास मिट्टी के टीले पर लॉकेट छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर बेल्ट से उसका गला दबा दिया। कलम से गले पर कई बार किये। लॉकेट व मोबाइल छीनकर फरार हो गये। लॉकेट बेचकर वह ईएमआई भरने की फिराक में थे। जांच में पता चल गया कि दीपक अंतिम बार इन्हीं दोनों के साथ देखा गया था। नशे के कारण पहले भी दोनों छोटी-मोटी चोरियां कर चुके हैं। हालांकि, किसी मामले में उनकी शिकायत नहीं हुई है। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।