• February 25, 2026 12:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बोरिंग के केबिन से मिली अंग्रेजी शराब, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Aug 10, 2024

राज – 9334160742 

एकंगरसराय थाना पुलिस ने पारथु गांव के खंधा स्थित बोरिंग के केबिन में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद किया। मौके से 48.625 लीटर शराब जब्त हुई। कार्रवाई की भनक लगने पर धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। पुलिस धंधेबाजों की पहचान कर, उन पर कार्रवाई में जुट गई है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि धंधेबाज भोला कुमार और सतीश कुमार ने शराब छिपाकर रखी थी। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दूसरे राज्य से शराब लाकर धंधेबाजों ने रखा था।