• November 20, 2025 6:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में दो की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

ByReporter Pranay Raj

Aug 10, 2024

राजा  और रोहित की रिपोर्ट – 9334160742 

राजगीर क्षेत्र के हसनपुर हॉल्ट के पास पानी भरे पईन में डूबकर युवक की मौत हो गई। शनिवार की सुबह शव मिलने से मौत का पता चला। मृतक हसनपुर गांव निवासी गनौरी मांझी का 30 वर्षीय पुत्र शंकर मांझी है।

परिवार ने बताया कि युवक शुक्रवार की शाम शौच के लिए निकला था। देर तक नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने पानी भरे पईन में उपलाई युवक की लाश देखी। तब मौत का पता चला।

अंदेशा है कि पैर फिसलने से युवक पईन में गिर गया। जहां डूबकर उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

थरथरी थाना क्षेत्र के अदलचक गांव में ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक गवसपुर गांव निवासी अवध पासवान के 40 वर्षीय पुत्र कमलेश पासवान हैं। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। परिवार ने बताया कि ट्रैक्टर 15 फीट गहरे गड्‌ढे में गिर गया। जिससे मजदूर की जान गई। खेत जुताई के दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।