• September 25, 2026 10:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेत से पांच लोग गिरफ्तार, जाने करतूत…

ByReporter Pranay Raj

Aug 9, 2024

राज – 9334160742 

सोहसराय थाना पुलिस ने सोहडीह खरजम्मा मोहल्ला के खेत में छापेमारी कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 9 बाइक, तीन हजार नगदी व तश की गड्‌डी जब्त की गई।

थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोहडीह खरजम्मा मस्जिद के पीछे खेत में पवन पासवान और राजू केवट उर्फ मलिंगा द्वारा कुछ लोगों को बिठाकर जुआ खेलाया जा रहा है।

इसी सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस को देख कई जुआरी फरार हो गया। जवानों ने खदेड़कर संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, प्रदुमन कुमार और मनोज पासवान को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 9 बाइक, 3 हजार रुपए और ताश की पत्ती को बरामद किया गया। फरार पवन पासवान और राजू केवट उर्फ मलिंगा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।