• June 13, 2026 12:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किसान राकेश की चर्चा हो रही देश में, जाने क्यों हैं चर्चा में…

ByReporter Pranay Raj

Aug 6, 2024

राज – 9334160742 

शहर के सोहडीह निवासी किसान राकेश की चर्चा आज जिले ही नहीं, देश में हो रही है। इसका कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें दिल्ली के लाल किला आमंत्रित किया जाना है। गौरव स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राकेश विशेष अतिथि के रूप में लाल किला पहुंचेगे। इस खबर से नालंदावासी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
किसान राकेश खेत को एक कला का रूप दिए हैं। आलू उत्पादन से यह प्रदेश में चर्चित हुए। इसके बाद जैविक खेती की शुरूआत की। लगातार तीन सालों तक जैविक विधि से खेती कर कई कीर्तिमान बनाते हुए दूसरे किसानों को रास्ता दिखाया। किसान अपनी पत्नी सुषमा के साथ ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।