• November 20, 2025 6:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर में घुस मार दी प्रेमिका को गोली, चोटिल हो पुलिस आरोपी को मॉब लिंचिंग से बचाई…

ByReporter Pranay Raj

Aug 5, 2024

राज – 9334160742 

परवलपुर थाना इलाके के पिलीच गांव में दिनदहाड़े बदमाश ने घर में घुसकर एक युवती को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपित भागने लगा। ग्रामीण उसे खदेड़ रहे थे। जान बचाने के लिए बदमाश गैस गोदाम में कार्यालय में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आक्रोशित ग्रामीणों की हुजूम मौके पर पहुंच कर गैस गोदाम का खिड़की तोड़कर आरोपी को बाहर निकालकर उसकी पिटाई करने लगे। दर्जनों लोग आरोपी पर लात-घूंसा बरसा रहे थे।

मौके पर पहुंचे कई पुलिसकर्मी मॉब लिंचिंग से बचाने के दौरान चोटिल हो गए जख्मी विनोद प्रसाद की 18 वर्षीया पुत्री प्रिति कुमारी है। वह घर में ट्यूशन पढ़ा रही थी। उसी दौरान घटना हुई। गोली युवक के सीने के ऊपर लगी है। परिवार आरोपी को पहचानने से इंकार कर रहा है। आरोपी मानपुर के कुटौनिया गांव निवासी नीतीश कुमार है। आरोपी की मां ने खुलासा किया कि उनके बेटे का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी से इंकार करने पर पुत्र पागल की तरह व्यवहार कर रहा था। इसी कारण घटना को अंजाम दिया।

हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि आरोपी का पुलिस हिरासत में इलाज कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में घटना प्रतीत हो रहा है। आरोपित के पास से हथियार बरामद हुआ।