• June 13, 2026 12:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने खेत में काम कर रही महिला को मार दी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 3, 2024

राज – 9334160742 

चंडी थाना क्षेत्र के केशौर गांव में शनिवार की शाम दो पक्षों में फायरिंग हो रही थी। उसी दौरान खेत में काम कर रही महिला के पैर में गोली लग गई। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच सुबह में भी फायरिंग हुई थी।
जख्मी उमेश बिंद की 50 वर्षीया पत्नी मंगरी देवी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली महिला के पैर में लगी है।
ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले भूमि विवाद में दिलीप यादव की बाइक में गोली मार दी गई थी। घटना के बाद आरोपी चंद्रमणि यादव गांव से फरार हो गया। शुक्रवार की शाम आरोपी केसौरा गांव लौटा। जहां दिलीप से उसका झगड़ा हुआ।
शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में गोलीबारी की जाने लगी। इसके बाद शाम में फिर से फायरिंग होने लगी। उसी दौरान खेत में रोपणी कर रही महिला को गोली लग गई।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।