• June 7, 2025 9:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नम आंखों से जदयू नेताओं ने दी राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि..

Jul 28, 2024

राज – 9334160742 

शहर के अस्पताल चौक के समीप स्थित जदयू पार्टी कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत राष्ट्रीय प्रवक्ता सह इसलामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे एक प्रवक्ता के रूप में सरकार के विकास के कार्यों को जनता के बीच आसानी से रखते थे। उसी तरह विरोधियों को भी करारा जवाब देते थे। इनकी लेखनी का कोई जोर नहीं था। पार्टी के छोटे बड़े कार्यकर्ताओं या पदाधिकारी से विनम्रता से पेश आते थे। उनकी विनम्रता के कारण ही आज उनके श्रद्धांजलि समारोह में लगभग जिले के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। ये उनके व्यक्तित्व की एक पहचान है।
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, जिला महासचिव अरविंद कुमार, जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव , दिव्या भारती, मीरा कुमारी, वनारस प्रसाद सिन्हा, चंद्र किरण , अमन राज ,  विनोद कुमार सिंह, प्रविंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, विनय प्रसाद, रामचंद्र चौहान, जनार्दन पंडित, रंजीत कुमार, रजनीश कुमार, नवीन कुमार, निशांत कुमार ,अजय पटेल, संजय कांत, रविकांत, अमरेंद्र कुमार मुन्ना, सुनील कुमार ,राकेश मुखिया, उमेश कुमार, नदीम जफर, एखलाक अहमद समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।