• September 25, 2026 10:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 28, 2024

रोहित – 9334160742 

सारे थाना अंतर्गत भैरो बिगहा गांव स्थित तालाब में नहा रहे दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों में प्रदीप महतो का 7 साल का पुत्र यशपाल कुमार और रंजीत महतो का 8 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार शामिल है। बच्चों की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार गांव में गुंजने लगी।

मृतक यशपाल के पिता प्रदीप महतो ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। सुबह में काम करने बरबीघा बाजार चले गए थे। ग्रामीणों ने कॉल कर उन्हें घटना की जानकारी दी। तब वह गांव लौटे। अपने दोस्त के साथ पुत्र खेत की ओर गया था। जहां तालाब में नहाने के दौरान हादसा हुअा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।