• June 7, 2025 9:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवादा के मजदूर की चली गई जान…

Jul 28, 2024

रोहित – 9334160742 

पावापुरी थाना अंतर्गत विम्स में इलाज के दौरान सड़क दुर्घटना में जख्मी मजदूर की मौत हो गई। मृतक नवादा जिले के अंबिका बिगहा निवासी स्व. सुखदेव प्रसाद का पुत्र भोला सिंह है।
परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह काम कर घर लौट रहे थे। रास्ते में चाय पीने के बाद सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार आ रही स्काॅर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय अस्पताल से युवक को विम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पावापुरी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।