• February 25, 2026 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किए गए समाजसेवी देवेंद्र सिंह….

ByReporter Pranay Raj

Jul 26, 2024

राज – 9334160742 

गिरियक प्रखंड के घोसरावां गांव में शुक्रवार को पुण्यतिथि के मौके पर नागरिकों ने समाजसेवी देवेंद्र सिंह को शिद्दत से याद किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

भारती जन उत्थान परिषद के योगेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि उन्होंने इस की स्थापना कर समाजसेवा की मिसाल कायम की। जीवनभर गरीब व वंचितों के लिए काम किया। नगर उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि हमें उनसे सीख लेनी चाहिए। घोसरावां में देवेंद्र आईटीआई जैसी संस्थान बनाकर यहां के बच्चों के पढ़ाई की उचित व्वयस्था की।

दिवंगत के पुत्र अभिषेक भारतीय ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि पिता का सपना पूरा करने के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देंगे। गरीबों व वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ना उनका लक्ष्य था। जिसे वह पूरा करेंगे। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य धीरेंद्र कुमार, रामनंदन सिंह, रामचरित्र सिंह, विजय कुमार सिन्हा, शिवदानी सिंह, किशोर सिंह, श्याम किशोर सिंह व अन्य मौजूद थे।