• November 20, 2025 6:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश ने युवक को मार दी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 25, 2024

रोहित – 9334160742 

नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव में झगड़ा का बीच-बचाव करने पर बदमाश ने युवक को गोली मार दी। जख्मी दिवाकर कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। गोली युवक के पैर में लगी है।
परिवार ने बताया कि विकास कुमार, पड़ोसी विश्वनाथ शर्मा से झगड़ा कर रहा था। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। विकास व उसका सहोदर भाई आकाश दोनों मिलकर पड़ोसी को पीट रहा था। दिवाकर बीच-बचाव को गया तो उसे आकाश ने गोली मार दी। मारपीट में विश्वनाथ शर्मा जख्मी हुआ। जो इलाजरत है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि फरार दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।