• November 20, 2025 6:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अपहरण कर महिला की हत्या, 10 माह बाद शव की पहचान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 24, 2024

राज – 9334160742 

नूरसराय अंतर्गत एक गांव से महिला को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को सरमेरा थाना इलाके में फेंक दिया। जहां की पुलिस शव बरामद कर, पोस्टमार्टम के बाद उसका डिस्पोजल कर दी। 10 माह बाद नूरसराय थाना पुलिस शव की पहचान की। परिजनों ने फोटो से मृतका की पहचान की। मृतका नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी है। प्रेम-प्रसंग में, प्रेमी व उसके परिवार ने वारदात को अंजाम दिया था।
महिला के पुत्र ने सितंबर 2023 में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपहरण के बाद नामजद आरोपित भखरी निवासी सुधीर यादव कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। हाल में पुलिस आरोपी के पुत्र से पूछताछ की तो उसने शव फेंके जाने वाले स्थान का पता बताया। तब पुलिस सरमेरा पहुंची। सरमेरा पुलिस 17 सितंबर 2023 को शव बरामद की थी।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया उक्त कांड में चंडासी निवासी सीताराम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। जिस कार से शव को ठिकाना लगाया था। उसे जब्त कर लिया गया है।