• November 20, 2025 6:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – झोपड़ी में दादी के साथ सोए 5 माह के मासूम की हो गई चोरी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 22, 2024

राज – 7903735887 

शहर में फिर से बच्चा चोर सक्रिय हो गया है। रविवार की रात नगर थाना अंतर्गत रेवले गुमटी के पास स्थित चाय दुकान की झोपड़ी से बदमाश ने 5 साल के बच्चे की चोरी कर ली। अल सुबह बुजुर्ग दादी की आंख खुली तो घटना का खुलासा हुआ। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।
चोरी हुआ बच्चा सकुनतकला निवासी रवि कुमार का इकलौता संतान रौशन कुमार है। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई। इलाके के फुटेज में बदमाश की तस्वीर कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी में जुट गई है।

दादी सकुंती देवी ने बताया कि पोते के साथ वे चाय दुकान में सोई थी। अल सुबह तीन बजे आंख खुली तो पाेता गायब था। झोपड़ी के दरवाजे खुले थे। तब उन्होंने पुत्र और बहू को इसकी जानकारी दी।
थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता ने केस कराया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।