• November 20, 2025 6:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुत्र के सामने पिता को मार दी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 20, 2024

राज – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत भिमसेन बिगहा गांव में भूमि विवाद में बदमाशों ने पुत्र के सामने पिता को गोली मार दी। इसके पूर्व मारपीट भी की गई। गोली से जख्मी राजाराम को विम्स से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। मारपीट में दो लोग जख्मी हुए।

जख्मी के पुत्र जितेंद्र कुमार ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन थाना में दिया। जिसमें भूमि विवाद में घटना का आरोप है। इसी तरह दूसरे पक्ष ने भी मारपीट-फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में घटना हुई है। दोनों पक्षों ने केस का आवेदन दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।