• June 7, 2025 9:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शर्मनाक: आई कोरोना काल की याद, पुलिस कचरा ढोने वाले वाहन से शव लाई अस्पताल

Jul 20, 2024

राज – 7903735887 

पावापुरी थाना पुलिस द्वारा शव का अपमान किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस कूड़ा-कचरा ढोले वाले वाहन से अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टमके लिए सदर अस्पताल लाई। पुलिस की इस हरकत से कोरोना काल की याद आ गई। कोरोना काल में इसी तरह शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था।
दरअसल, ग्रामीणोंे की सूचना पर पुलिस विशुनपुर गांव के सकरी नदी किनारे से एक अज्ञात 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। शव से बदबू आ रही थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस शव के नदी में बहकर आने की बात कह रही है। मौके पर जांच को पहुंचे पुलिस पदाधिकारी शव को नगर परिषद के कचरा ढोने वाले वाहन पर लोड कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आएं।
थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि शव नदी में बहकर आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जो पदाधिकारी मौके पर जांच को पहुंचे वह शव को कचरा ढोने वाले वाहन से सदर अस्पताल ले गए। इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दे दी गई है। शव के पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।