• June 7, 2025 4:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  दो फोटोग्राफर से कैमरा की लूट, जानें घटना …

Jul 12, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र में दो फोटोग्राफरों से कैमरा लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने केस का आवेदन थाना में दिया है। रहुई के खिदरचक गांव निवासी राज किरण कुमार ने बताया कि 10 जुलाई की रात वह साठोपुर में फोटोग्राफी कर रहे थे। रात करीब साढ़े 11 में वह लौट रहे थे। बाजार समिति के पास के बदमाशों ने ईंट मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद पिटाई करते हुए कैमरा लूटकर भाग गया।
दूसरा पीड़ित लहेरी थाना क्षेत्र के कमरूद्दीनगंज निवासी प्रितम कुमार है। 11 जुलाई की रात इनकी पिटाई कर बदमाशों ने कैमरा व मोबाइल लूट लिया। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।