• June 7, 2025 9:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आसमान से गिरी आफत ने बच्ची समेत तीन की ली जान…

Jul 11, 2024
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality

राज – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में गुरुवार को ठनका से बच्ची समेत तीन लोगों की जान चली गई। गोखुलपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया बिगहा गांव में वज्रपात की चपेट में आकर कमलेश कुमार की 30 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी मौत हो गई। महिला खेत में घास काट रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि शव को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरांदी गांव में ठनका से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय सचित सिंह हैं। पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि दोपहर के करीब वे खेत में काम करने गये थे। तभी वज्रपात की चपेट में आ गये।

वहीं, अस्थावां थाना क्षेत्र के चकदीन गांव में ठनका की चपेट में आकर बच्ची की जान चली गई। मृतका इन्द्रदेव प्रसाद की आठ वर्षीया पुत्री सुष्मिता कुमारी है। ग्रामीणों ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गयी थी। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।