• June 7, 2025 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गिरा चुका है आधा दर्जन लाश….

Jul 10, 2024

राज – 7903735887 

नालंदा पुलिस ने एक दशक से फरार चले रहे एक लाख के इनामी कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश छबिलापुर थाना क्षेत्र के केसरी बिगहा निवासी नीतीश यादव उर्फ नेता है। कुख्यात जिले के टॉप टेन सूची का बदमाश है। उस पर 11 केस दर्ज है। जिसमें आधा दर्जन केस हत्या का है।

कुख्याल हाल के दिनों में सिलाव बाजार में अपने गुर्गों से रंगदारी की वसूली करवा रहा था। 16 साल की उम्र में बदमाश अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पिछले 10 सालों में महज एक बार यह 2013 में पुलिस के हत्थे चढ़ा था इसके बाद से यह फरार चल रहा था ।
एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि तकनीक का इस्तेमाल कर बदमाश को सिलाव के भूई से पकड़ा गया। यह पिछले एक दशक से राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में हत्या, रंगदारी एवं संगठित अपराध में काफी सक्रिय था। बदमाश अपने नाम का भय दिखाकर सहयोगियों से राजगीर अनुमंडल के व्यापारियों से रंगदारी वसूली कर रहा था।

छापेमारी टीम में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, सिलाव थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान कुमार, नालंदा थाना अध्यक्ष निशी कुमार ,छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, सर्किल इंस्पेक्टर राजगीर संजय कुमार और गिरियक मनीष भारद्वाज शामिल थे ।