• June 7, 2025 9:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी के बाद घर में लगा दी आग, जाने सनकी बदमाशों की करतूत…

Jul 10, 2024

ई सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत देवधा गांव में बदमाशों ने सेंधमारी कर घर में चोरी कर ली। इसके बाद सनकी बदमाशों ने घर में आग लगा दी। सुबह में ग्रामीण घर से आग की लपटें निकलते देखा। तब सूचना पाकर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। घटना में 10 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। घटना संफुल देवी के घर में हुई।
पीड़ित रितेश चौधरी ने बताया की परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए नवादा गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों के द्वारा सुबह सूचना दी गई कि घर से तेज धुआं और आग की लपटें निकल रही है। इसके बाद आनन-फानन में घर पहुंचे जहां देखा कि घर के पीछे सेंधमारी कर अज्ञात बदमाशों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाद घर में आग लगा दी गई। अगलगी के कारण घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। करीब 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।