• November 20, 2025 6:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वज्रपात से दो सहोदर भाइयों की मौत, परिजन करंट लगने से बता रहे हैं मौत 

ByReporter Pranay Raj

Jul 5, 2024

राज – 7903735887  

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सकरी गांव में शुक्रवार को ठनका गिरने से दो सहोदर भाइयों की मौत हो गयी। दोनों खेत में काम कर रहे थे, उसी समय वज्रपात की चपेट में आ गये। मृतक की पहचान राजेन्द्र महतो के 46 वर्षीय पुत्र बिरजू प्रसाद व 42 वर्षीय विनोद प्रसाद के रूप में की गयी है। बिरजू बड़े तो विनोद मंझले भाई थे। हालांकि परिजन करंट के चपेट में आने से मौत की बात बता रहे है |

परिजन ने बताया कि दोनों भाई गांव के उत्तर खुटियारी खंधा में ट्रैक्टर से खेत जुताई करने के लिए निकले थे। पास में लगा बिजली की तार बड़े भाई के ऊपर टूटकर गिर गया  बड़े भाई को करंट लगा देख छोटा भाई वहां पंहुचा और वह भी करंट की चपेट में आ गया |  दोपहर के समय गांव की युवक  खेत की तरफ गया। उसकी नजर खेत में ही बेसुध पड़े दोनों भाईयों पर पड़ी। शोर मचाकर उसने ग्रामीणों को इकट्ठा किया। दोनों को घर लाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गयी। दो भाइयों की मौत हो गांव में लोग हतप्रभ रह गये। दोनों भाई एक साथ ही खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वज्रपात से दोनों भाई की मौत हुई है | पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा |