• February 25, 2026 7:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कुख्यात के नाम पर गिरोह व्यवसायियों से वसूलता था रंगदारी, दो धराया…

ByReporter Pranay Raj

Jul 1, 2024

राजा – 7903735887 

सिलाव एवं भुई बाजार में व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि कुख्यात बदमाश नीतीश यादव उर्फ नेता यादव के नाम पर व्यवसासियों से रंगदारी वसूलने वाले दो बदमाशों को एक देसी कट्टा, तीन कारतूस, 70 हजार रुपये व तीन मोबाइल के साथ पकड़ा गया है।

गिरफ्तार बदमाशों में छबिलापुर थाना क्षेत्र के देवकीबिगहा गांव निवासी कृष्णा यादव के 22 वर्षीय पुत्र रत्नेश कुमार व सिलाव थाना क्षेत्र के एकसारी गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद के पुत्र अखिलेश प्रसाद यादव है।

बदमाशों ने भुई बाजार के सतीश कुमार से दो लाख, गुडन साव से एक लाख 40 हजार, शिक्षक मुकेश भारती से दो लाख, बिहारी प्रसाद से 50 हजार व सुरेन्द्र प्रसाद से 50 हजार रुपये लेने की बात कबूल की है। हालांकि, किसी ने बदमाशों के डर से थाने में एफआईआर नहीं करायी है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर संजय कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह, राजगीर थानाध्यक्ष चन्द्रभानु, इरफान, सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान, छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, बेन थानाध्यक्ष विकेश कुमार शामिल थे।