• September 25, 2026 12:18 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पर फायरिंग के आरोपित गिरफ्तार राजद नेता पार्टी से निष्कासित…

ByReporter Pranay Raj

Jun 10, 2024

राज – 7903735887 

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही पार्टी के नीतियों के खिलाफ कार्य करने वाले राजद नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर थाना पुलिस ने राजद के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी बालू माफिया वीरमणी यादव और उसके सहयोगी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने विरन यादव को पार्टी से 6 सालों के प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जर्नादन सिंह ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि वीरन यादव, पूर्व प्रत्याशी बिहार विधान परिषद जिला नालंदा को दल के नीतियों के खिलाफ अवैध बालू खनन और पुलिस पर गोली चलाने के कारण दल की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।