• November 20, 2025 6:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नदी किनारे से मिला नवविवाहिता का टुकड़े-टुकड़े में कंकाल, जाने अवैध संबंध की वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jun 10, 2024

राजा  – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के गोइठवा नदी के पास से सोमवार की सुबह पुलिस ने जमीन खोदकर महिला का नरकंकाल निकाला। शव के दर्जनों टुकड़े कर दिये गये थे। उसके बाद पेट्रोल व नमक डालकर उसे जमीन में दफना दिया। शरीर पर मांस का एक टुकड़ा भी नहीं बचा है। परिजन गड्ढे में मिली बेडशीट व दुपट्टे से उसकी पहचान करने का दावा कर रहे हैं।

चकदिलावर गांव निवासी दीनानाथ केवट की पत्नी अनरिका देवी के रूप में पहचान करने का दावा किया जा रहा है। उसकी शादी दो महीने पहले हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि किसी युवती के कारण पति-पत्नी में विवाद था। इसी खुन्नस में उसकी हत्या कर दी गयी। वह सात दिनों से गायब थी। परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना भी गये थे। हालांकि, पुलिस ने प्राथमिकी नहीं की थी।

मायके वालों का आरोप है कि अवैध संबध का विरोध करने पर पति और उसकी प्रेमिका ने हत्या कर शव को ठिकाना लगा दिया था। मायके के परिजनों ने आक्रोशित हो पति-देवर व अन्य परिजनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस पति व देवर को हिरासत में ले, उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। पुलिस के पहुंचने में देरी होने पर दोनों मॉब लिंचिंग का शिकार हो सकता था।

सरमेरा थाना इलाके के गौसनगर निवासी मृतका की मां सावित्री देवी व अन्य का आरोप है कि उनके दामाद का अवैध संबंध गांव के ही एक युवती से चल रहा था। जिसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद हुआ करता था। कई बार उसने फोन कर इस बात की जानकारी दी।

3 जून को घर में पति को प्रेमिका की बाहों में देख गुस्सा से आग बबूला हो गई और कहा सुनी होने लगी। इस पर पति और उसकी प्रेमिका ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को टुकड़ों में काट समस्ती गांव के गोइठवा नदी किनारे दफन कर दिया। शव की पहचान ना हो इसके लिए दफनाने से पहले उसे पर केमिकल भी डाल दिया था। जिससे लाश 7 दिनों में ही शव कंकाल बन गया। वहीं उनका

दीपनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद शव के अवशेषों को जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है। परिजन अवैध संबंध के विरोध पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा।