• November 20, 2025 6:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मजदूरी करने से मना करने पर गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 30, 2024

राज – 7903735887 

चिकसौरा थाना क्षेत्र इलाके के अमात हुराड़ी गांव में खेत में काम करने से मना करने पर बदमाशो ने मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक रामजी बिंद के पुत्र ने बताया कि राजू महतो ने अपने खेत को रामजी बिंद को पट्टा पर दिया था। जिसमें पिता मजदूरी करते थे। अनिल महतो और उसके पुत्र संतोष कुमार ने जबरन पिता को अपने खेत मजदूरी करने को कहा। जिस पर उन्होंने मना कर दिया।

इसी खुन्नस में बुधवार की देर रात जब पिताअपने खेतों को पटवन करने जा रहा थे। उसी दौरान पिता-पुत्र ने रामजी बिंद को गोलियों से छलनी कर दिया। चार गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया भूमि विवाद में घटना प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।