• November 20, 2025 6:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालैंड – उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ब्यान से विपक्षी में बौखलाहट , जानें ब्यान ….

ByReporter Pranay Raj

May 29, 2024

राज – 9334160742 

एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाड़ा प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में बुधवार को एनडीए की चुनावी सभा में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके नेतृत्व में भारत स्वावलंबी देश बन गया है। आज दुनिया के कई देश भारत की नकल कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री का भाषण सुनने के लिए कड़ाके की धूप में भी लोग डटे रहे।

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए लोगों को राजद के शासनकाल की याद दिलायी। उन्होंने कहा कि एक समय बिहार में भय, भूख व भ्रष्टाचार का बोलबाला था। शाम ढलने के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की गंगा बहायी। अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। बिहार और देश में अमन-चैन कायम करना है तो नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा। उन्होंने नालंदा के राजग गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ईं. रविशंकर प्रसाद सिंह, राजकिशोर उर्फ टुनटुन मुखिया, वीरेन्द्र गोप, महेन्द्र सिंह यादव, अमिय कुमार, मदन प्रसाद, रीना कुमारी, योगेश चंद्रवंशी, सुभाष कुमार सिन्हा, अशोक शर्मा, ईं. राजन, रामभूषण दयाल, सतीश प्रसाद, कुमार राज मनोरंजन सिंह, महेन्द्र प्रसाद, मदन कुशवाहा, श्यामदेव सिंह कुशवाहा, अवधेश गुप्ता, अतुलदेव, कृष्णा चंद्रवंशी, रवीन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।