• November 20, 2025 6:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने एनडीए पर साधा निशाना …

ByReporter Pranay Raj

May 29, 2024

राज – 7903735887 

स्थानीय 17 नंबर मोड़ के पास इंडी गठबंधन के जिला प्रधान चुनाव कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता में राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह सांसद प्रो. मनोज झा व प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एनडीए पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने के लिए हो रहा है।

प्रो. झा ने बताया कि कुछ लोग संविधान को बदलना चाहते हैं। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। हमारे युवा पलायन कर रहे हैं। हमारी सरकार आयी तो लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। गैस सिलेंडर के दाम कम होंगे। पीएम मुद्दे की बात नहीं कर रहे हैं। वह गरिमाविहीन भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे, रोजगार देंगे, नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देंगे। उन्होंने लोगों से महागठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी डॉ. संदीप सौरभ के समर्थन में मतदान करने की अपील की। मौके पर माले के विधायक सत्यदेव राम, विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह, भाकपा माले पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा, संजीव मिश्रा, दीपक कुमार सिंह, पप्पू यादव, मनोज यादव, कल्लू मुखिया, दीपक यादव, अजीत गोप व अन्य मौजूद थे।