• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मैथिली ठाकुर ने लोक गीतों से मतदाताओं को किया जागरूक, अपील- 1 को जरूर करें वोट…

ByReporter Pranay Raj

May 23, 2024

राज – 7903735887 

मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लोक गायिका मैथिली ठाकुर राजगीर पहुंची। अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लोक गायिका ने गीतों से मतदाताओं को जागरूक करते हुए एक जून को वोट देने की अपील की।
गायिका ने नागरिकों को मताधिकार प्रयोग का शपथ भी दिलाया। लोक गीतों से मैथिली ने शमां बांध दिया।

बिहार स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर ने कहा कि वह मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रही हैं। नालंदा में लोगों का मतदान के प्रति उत्साह देखकर अच्छा लगा। युवा मतदाताओं की उपस्थिति भी खासी थी। मतदान के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने भी मधुबनी जिले में मतदान किया और बूथ पर लोगों का उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगा। धीरे-धीरे बिहार में मतदान प्रतिशत बढ़ रहा है और उम्मीद है कि 1 जून को नालंदा जिले के सभी मतदाता मतदान करेंगे।