• June 11, 2026 6:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर कॉलनी में दिन के उजाले में चोरी, फुटेज में बदमाश कैद…

ByReporter Pranay Raj

May 22, 2024

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के डॉक्टर कॉलनी के एक घर में बुधवार को दिन के उजाले में बदमाश ने बैटरी-इंवर्टर चोरी कर लिया। आरोपी की करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई है। घटना स्व. चंद्रशेखर कुमार की पत्नी मीना देवी के मकान में हुई।
आरोपों में महिला ने बताया कि दोपहर में प्रथम तल्ले के सीढ़ी के पास पहुंची तो देखा कि बैटरी-इंवर्टर गायब है। बदमाश ने तार काटकर बैटरी-इंवर्टर की चोरी कर ली थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर उसमें बदमाश की तस्वीर कैद दिखी। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।