• February 25, 2026 12:59 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अंधाधुंध फायरिंग कर किशोर समेत चार को मार दी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 18, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव में बदमाशों ने बिजली मिस्त्री से विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग करते हुए किशोर समेत चार युवकों को गोली मार दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जख्मी मुरारी प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार, शैलेंद्र कुमार के 30 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, नरसिंह प्रसाद के पुत्र शिव कुमार और रामप्रवेश यादव के पुत्र सुजीत कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। एक युवक को गोली गर्दन में लगी है। जिसे रेफर कर दिया गया। परिजन किसी को बाइक तो किसी को ई रिक्शा से लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

परिजनों ने बताया कि गांव में सुबह से बिजली नहीं थी। मिस्त्री बिजली ठीक करने पहुंचे थे। उसी दौरान बदमाश मिस्त्री की पिटाई करने लगे। इसके बाद बदमाशों का आपस में विवाद हो गया। तब वे लोग अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। उसी दौरान चार लोगों को गोली लग गई। परिजनों की मानें तो जात पूछकर बदमाशों ने गोली मारी। कोई दूध पहुंचाने तो कोई अपने निजी काम से जा रहा था। जिन्हें गोली मारी गई। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि पुलिस गांव पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।