• June 13, 2026 10:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कूली छात्र की मौत के बाद सड़क जामकर हंगामा, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 16, 2024

राज – 7903735887 

परवलपुर थाना क्षेत्र के बड़ीमठ के समीव सुबह में ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार स्कूली छात्र की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने वेन मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया। लोग मुआवजा व फरार चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मृतक बड़ीमठ गांव निवासी भोला प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। मृतक की मां कन्या मध्य विद्यालाय में रसोइया हैं। जाम की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। सीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिवार को 20 हजार की सहायता दी। तब करीब दो घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।
परिजनो ने बताया कि किशोर 8वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। सुबह करीब सात बजे वह साइकिल पर सवार हो बेन मोड़ के समीप निजी स्कूल में परीक्षा देने जा रहा था। उसी दौरान बेलगाम ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि फुटेज जांच से स्पष्ट हुआ कि ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।