• November 20, 2025 6:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिता के श्राद्धकर्म समाप्त होने के पहले महिला का उजड़ गया सुहाग, जाने हृदयविदारक घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 15, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत निर्माणाधीन टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों दीपनगर गांव ससुर के श्राद्धकर्म में शामिल होने आए थे। मृतक सारे थाना इलाके के खेतलपुरा निवासी जगदीश रविदास का 35 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार हैं। जख्मी पटना जिले के मोकामा गांव निवासी संजय कुमार इलाजरत हैं। मृतक व जख्मी आपस में साढ़ू हैं।

परिवार ने बताया कि गांव में ब्रह्मभोज चल रहा था। उसी दौरान दोनों बाइक से सामान लाने जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने चकमा दे दिया, जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराई। जहां एक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे को रेफर कर दिया गया। युवक की मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। मृतक की पत्नी दहाड़े मार रही थीं।

थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि सड़क पर घायल अवस्था में गिरे दोनों युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई।शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।