• November 20, 2025 6:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खाकी का रौब: सड़क पर वाहन मिस्त्री को पीटा…

ByReporter Pranay Raj

May 14, 2024

सूरज – 7903735887 

सिलाव थाना पुलिस खाकी के रौब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सिलाव थाना के जमादार मनोज कुमार सीमा गांव के समीप गैराज में मंगलवार की दोपहर पुलिस गाड़ी बनाने पहुंचे थे। गैराज में मौजूद मैकेनिक सैय्यद ने कहा साहब आधा घंटा बाद गाड़ी बना देगें।
इस बात पर गुस्से में जमादार और जवान आक्रोशित हो गए। सभी पुलिस कर्मी मिस्त्री को गैराज से सड़क पर खींचकर उसकी पिटाई करने लगे। तमाचा, लात-घूंसा और लाठी मिस्त्री पर बरसाया गया। राहगीर व स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बना उसे वायरल कर दिया। जिससे पुलिस की किरकिरी होने लगी। नागरिक पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है।