• April 19, 2026 1:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – धारदार हथियार से सगे भाइयों को किया जख्मी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 12, 2024

सौरभ – 7903735887 

मानपुर थाना इलाके खाड़े बिगहा गांव में रविवार की सुबह मामूली विवाद में बदमाशों ने घर पर चढ़कर दो सगे भाइयों को धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। जख्मी रामफल पासवान का 18 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार और 16 वर्षीय दिनेश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

परिजन ने बताया कि शनिवार की रात दोनों गांव में फास्ट फूड खाने गया था। जहां उनका दुकानदार से विवाद हो गया। इसी कारण दुकान सुबह में अपने सहयोगियों के साथ उनके घर घुस गया और दोनों को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि उधारी में फास्ट फूड खाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना की छानबीन की जा रही है।