• November 20, 2025 6:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने राइफल से गोली मार कर दी युवक की हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

May 5, 2024

राज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के सुहावनपुर सुढ़ी गांव में भूमि विवाद में बदमाशों ने राइफल से गोली मारकर एक की हत्या कर दी। जबकि, दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सुहावनपुर सुढी गांव निवासी स्व. चंदेश्वर चौधरी की पत्नी पार्वती देवी की साढ़े 31 डिसमिल ज़मीन को उसका भतीजा राजू चौधरी ने डेढ़ साल से अपने कब्ज़ा में लिए हुए था। उसमें बादाम की खेती किया हुआ था। खेत पर जबरन कब्जा करना चाहता था। इसी वजह से महिला ने गांव के ही दूसरे व्यक्ति ओम प्रकाश और सुनील प्रसाद के हाथों बेच दिया। जब ख़रीदने वाले व्यक्ति ने काग़ज़ कोर्ट और वहां के स्थानीय प्रशासन को दिखाया कि हम खरीद चुके हैं। उसके बाद भी आरोपी राजू चौधरी बात नहीं माना और ज़बरदस्ती उसपर खेती करने लगा। रविवार खेत में लगे फसल को भू स्वामी नष्ट करने लगा। इसी विवाद में दोनों पक्षों मे ंभिड़ंत हो गई। जिसके बाद घटना हुई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद त्वरित कार्रवाई कर 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।