• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तेज गति की दो बाइकों की भिडंत में गिर गई लाश…

ByReporter Pranay Raj

May 5, 2024

राजा – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती गांव के समीप तेज गति की दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की लाश गिर गई। जबकि, एक अन्य सवार जख्मी हो गया। मृतक अस्थावां के बलवापर गांव निवासी भरत भूषण उर्फ़ विनय कुमार का 18 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार घर से बिहारशरीफ संत बाबा के मंदिर में पूजा करने जा रहा था। जबकि दूसरा बाइक सवार बिहारशरीफ से अस्थावां की ओर जा रहा था, तभी दोनों तेज़ रफ़्तार बाइक असंतुलित होकर टकरा गई।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के घायल को सदर अस्पताल बिहारशरीफ इलाज के लिए भेज मृतक के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट चुकी है. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहरम मच गया अचानक घर में चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे गांव में मातम का माहौल क़ायम हो गया।