• November 20, 2025 6:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जागते रहो: घर से सात लाख की चोरी, जाने घटना..

ByReporter Pranay Raj

May 3, 2024

राज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के अतासराय मोहल्ला में गुरुवार की रात सक्रिय बदमाशों ने घर से सात लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के खुलासा के बाद तंज कसते हुए ग्रामीण कह रहे हैं गश्ती पुलिस रात में सो जाती है। इस कारण लोग जागते रहे।

गृहस्वामी के भाई विकास केसरी ने बताया कि उनकी मां शादी समारोह में रिश्तेदार के घर गयी थी। उनके भाई चंदन कुमार की पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गयी तो वे इलाज के लिए घर में ताला लगाकर पटना चले गये। घर दो दिनों से खाली था। शुक्रवार को उनकी बहन मुख्य द्वार का ताला खोलकर घर के अंदर गयी तो सभी कमरों का दरवाजा खुला हुआ था। सामान बिखरे पड़े थे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख रुपये नगद व करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर चुरा लिये थे। इसके अलावा बर्तन, कपड़े व अन्य कीमती सामान भी गायब थे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।