• November 20, 2025 6:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर पुलिस की पहरेदारी पर सवाल: कार सवार बदमाशों ने दुकान से की लाखों की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

May 3, 2024

सूरज – 7903735887 

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में बदमाशों ने पुलिस पहरेदारी को धत्ता बताते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की रात बदमाशों के द्वारा दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी समेत कीमती सामानों की चोरी कर ली गई है। चोरी की घटना राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगीर-छबीलापुर मुख्य मार्ग स्थित सोनी किराना दुकान में हुई है। वहीं स्टेशन मोड़ के समीप स्टाइल वर्ल्ड रेडीमेड दुकान में चोरी करने का प्रयास किया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के उपरांत स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि चार पहिया वाहन से आए बदमाशों के द्वारा किस प्रकार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। खुद की पहचान छुपाने के लिए बदमाशों ने अपने चेहरे को भी रुमाल और नकाब से ढका हुआ है।
सोनी किराना दुकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख नगद एवं अन्य कीमती सामानों को चुरा लिया वहीं स्टेशन मोड़ के समीप स्टाइल वर्ल्ड रेडीमेड दुकान में बदमाश ताला तोड़ने में सफल रहे, लेकिन घर के लोगों के जागने के बाद मौके से फरार हो गए। दोनों ही घटना मुख्य मार्ग पर ही हुई है। जिसके कारण व्यवसाईयों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। बदमाशों के द्वारा बारी-बारी से चार पहिया वाहन पर सवार होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस बीच पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
राजगीर थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किराना दुकान में चोरी की घटना हुई है। एक अन्य दुकान में बदमाशों के द्वारा ताला तोड़ा गया है। सीसीटीवी में उनकी हरकतें कैद हुई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान स्थापित की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।