• June 13, 2026 11:29 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बिजली की चिंगारी से लगी भीषण आग, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 13, 2024

रोहित – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के देवीसराय चौक के पास स्थित वर्णवाल पेपर गोदाम में बिजली की चिंगारी से आग लग गई। देखते-ही-देखते यह आग में भयानक रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि आग पूरे पेपर गोदाम को अपने चपेट में लेने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग के गुब्बार को देख लिया। इसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पेपर गोदाम के मालिक को दी गई।

गोदाम मालिक अरविंद वर्णवाल ने बताया कि उनके गोदाम में मशीन चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन लिया गया है। यही बिजली की कनेक्शन की तार टूट जाने से इसे निकली बिजली की चिंगारी से पेपर गोदाम में आग लग गई। इस आगलगी की घटना में 5 लाख का पेपर जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन दमकल की वाहन ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।