• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, जाने हादसा…

ByReporter Pranay Raj

Apr 9, 2024

रोहित – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत डिहरा पुल के पास मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव निवसी दिनेश राम का पुत्र बबलू राम है। दूसरे वाहन पर सवार युवक बाइक समेत फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।