• February 24, 2026 10:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला दारोगा का शव घर आते ही मचा कोहराम , जाने कैसे हुई मौत…

ByReporter Pranay Raj

Apr 8, 2024

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ के झींगनगर निवासी विभूमि पांडेय की दारोगा पुत्री सुरभि पांडेय की मधुबनी जिला में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतका रूद्रपुर थाना में प्रशिक्षु दाराेगा के पद पर तैनात थीं। सोमवार की शाम दिवंगत पदाधिकारी का शव घर लाया गया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन की चीख पुकार गूंजने लगी।

परिजनों ने बताया कि झंझारपुर के मोहना के समीप रविवार को सड़क हादसा में महिला पदाधिकारी जख्मी हो गई थी। जिनकी मौत डीएमसीएच दरभंगा में इलाज के दौरान हो गईं। मृतका एक भाई व दो बहनों में छोटी थीं। 2019 में उन्हें नौकरी लगी थी।