• September 25, 2026 5:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेम-विवाह का खौफनाक अंत, जाने हत्याकांड…

ByReporter Pranay Raj

Mar 28, 2024

डायमंड – 7903735887 

तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत केशोपुर गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पिछले साल युवती घर से भागकर चचेरे भाई के साले से प्रेम विवाह रचाई थी। मृतका शंकर कुमार की पत्नी अंजली कुमारी है। मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।
जहानाबाद के पालीगंज थाना क्षेत्र के वरामा गांव निवासी मृतका के पिता रामबाबू मिस्त्री ने बताया कि पिछले साल बेटी ने चचेरे भाई के साले के साथ घर से भागकर शादी रचा ली। कुछ माह उसकी गृहस्थी ठीक चली। इसके बाद पति दो लाख रुपए की मांग करने लगा। रुपया नहीं देने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।