• August 10, 2026 11:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला उधमी द्वारा स्थापित पेपर ब्लॉक व फ्लाई ऐश ब्रिक्स उद्योग की हुई शुरुआत …. 

ByReporter Pranay Raj

Mar 15, 2024

राज – 7903735887 

नूरसराय प्रखंड के डोईया के समीप गुरुवार को सांसद कौशलेंद्र कुमार ने महिला उधमी द्वारा स्थापित पेपर ब्लॉक और फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण उद्योग सिन्हा कंपनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि सरकारी भवनों के निर्माण में नियम है कि पेपर ब्लॉक का ईंट का ही इस्तेमाल किया जाए। पेपर ब्लॉक में बेहतर गुणवत्ता होती है। जिलेवासियों से अपील की जब भी मकान का निर्माण करें तो फ्लाई ऐश और पेपर ब्लॉक ईट का ही इस्तेमाल करें। इस मौके पर उन्होंने इसके लिए कंपनी के संचालक को बधाई दी।

कंपनी के संचालक रविंद्र कुमार ने कहा कि यह कंपनी एक महिला उद्योग के तहत स्थापित की गई है। कंपनी में सबसे बेहतर गुणवत्ता से ईंट निर्माण किया जाता है। जिसका मूल्य 18 से 16 हजार रुपये प्रति एक हजार वाला ईट उपलब्ध है। कंपनी नालंदा जिले के आसपास के क्षेत्रों में पेपर ब्लॉक ईंटों की आपूर्ति करेगी। उद्घाटन के मौके पर कंपनी की संचालिका कुमारी रेखा सिन्हा, साक्षी सिन्हा, कौशलेंद्र, कृष्ण कुमार, मनोज, अजय, नीरज, नीरज कुमार, कृष्णा कुमार, मनोज कुमार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।