• April 19, 2026 12:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेलने के दौरान हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 2, 2024

सूरज – 7903735887 

खुदागंज थाना क्षेत्र के वैरा गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में शनिवार की शाम मारपीट कर किशोर की हत्या कर दी गई। मृतक राजू साव का 13 वर्षीय पुत्र गुड्‌डू कुमार है। मारपीट में किशोर का भाई मंटू कुमार जख्मी बताया जा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

परिजनों ने बताया कि किशोर खेलने गया था। उसी दौरान उसका झगड़ा हो गया। बदमाशों ने मारपीट कर गुड्‌डू को जख्मी कर दिया। पड़ोसी बच्चे ने घटना की खबर उन्हें दी। जिसके बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। झगड़ा किस कारण हुआ। इसका पता नहीं चल सका है।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने बताया कि खेलने के दौरान मारपीट हुई। जिसमें किशोर जख्मी हो गया था। उसी मौत इलाज के दौरान हो गई। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।